Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsQuality Concerns Over Mid-Day Meal in Sultanaganj School Students Reject Egg

मध्यान भोजन की गुणवत्ता से ग्रामीण असंतुष्ट
संक्षेप:
सुल्तानगंज के कटहरा पंचायत स्थित प्रोन्नत मध्य विद्यालय में एनजीओ द्वारा संचालित मिड-डे मील की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीण असंतुष्ट हैं। बच्चों ने परोसे गए अंडे को खाने से इनकार कर दिया। प्रधानाध्यापक ने बताया कि अंडा दबा हुआ था, लेकिन रसोईया ने उसे सही करके दिया। विद्यालय में 92 बच्चे उपस्थित थे।
Dec 13, 2025 01:27 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
सुल्तानगंज। प्रखंड की कटहरा पंचायत स्थित प्रोन्नत मध्य विद्यालय रघुचक अंधार में एनजीओ द्वारा संचालित एमडीएम की गुणवत्ता को लेकर शुक्रवार को ग्रामीण असंतुष्ट हैं। आरोप है कि परोसा गया अंडा सही नहीं था। बच्चों ने इसे खाने से इनकार कर दिया। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त किया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रीतम पांडे ने बताया कि अंडा दबा हुआ था। लेकिन रसोईया से छिलवा कर अंदर सही होने के बाद बच्चें को अंडा दिया गया। सभी बच्चे एमडीएम खाये। विधालय में 92 बच्चे उपस्थित थे, जिसमें अंडा 80 और केला 40 दिया गया था।


लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


