Bhagalpur News: पूर्णिया: पुलिस की कार्रवाई में 35 आरोपी गिरफ्तार, 249.75 लीटर देसी शराब बरामद
Bhagalpur News: पूर्णिया पुलिस ने 11 जुलाई को विशेष अभियान चलाते हुए 35 आरोपियों को गिरफ्तार किया। शराबबंदी कानून के तहत 26 गिरफ्तारियां हुईं, वहीं एक आरोपी को दुष्कर्म के मामले में पकड़ा गया। पुलिस ने 249.75 लीटर देसी शराब बरामद की, और यातायात नियमों के उल्लंघन पर 4 लाख 23 हजार रुपये जुर्माना वसूला।

Bhagalpur News: पूर्णिया, पूर्णिया से धीरज की रिपोर्ट पूर्णिया पुलिस ने बीते 11 जुलाई को जिलेभर में विशेष अभियान चलाकर विभिन्न मामलों में कुल 35 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी दैनिक उपलब्धि रिपोर्ट के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में दो आरोपी अजमानतीय वारंट के मामलों में पकड़े गए, जबकि छह अन्य कांडों में गिरफ्तार किए गए। शराबबंदी कानून के तहत सबसे अधिक कार्रवाई करते हुए 26 लोगों को गिरफ्तार किया गया। वहीं एक आरोपी को दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामले में गिरफ्तार किया गया। रिपोर्ट के अनुसार हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, आर्म्स एक्ट तथा अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम से जुड़े मामलों में किसी अभियुक्त की गिरफ्तारी नहीं हुई।
शराब के खिलाफ चलाए गए अभियान में पुलिस ने 249.75 लीटर देसी शराब बरामद की। हालांकि विदेशी शराब और अन्य मादक पदार्थों की कोई बरामदगी नहीं हुई। वहीं यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ चलाए गए वाहन जांच अभियान में पुलिस ने विभिन्न वाहनों से कुल 4 लाख 23 हजार रुपये जुर्माना वसूला। इसके अलावा अभियान के दौरान तीन ट्रैक्टर भी जब्त किए गए। पुलिस ने एक एल्यूमीनियम का तसला और एक स्टील का गिलास भी बरामद किया है।


