पूर्णिया : दो शतरंज खिलाड़ी बांका जिला के लिए रवाना
पूर्णिया जिला के दो खिलाड़ी बांका में आयोजित एक दिवसीय ऑल इंडिया रैपिड शतरंज प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इस प्रतियोगिता में कुल ₹1 लाख कैश प्राइज दिया जाएगा। दिव्य भारती पब्लिक स्कूल की आकृति नव्या और राधा रानी क्रमशः अंडर 9 और अंडर 11 आयु वर्ग में प्रतिस्पर्धा करेंगी।

पूर्णिया । हिन्दुस्तान संवाददाता बांका जिला में आयोजित एक दिवसीय ऑल इंडिया रैपिड शतरंज प्रतियोगिता में पूर्णिया जिला के दो खिलाड़ी प्रतिनिधित्व करेंगे। इस प्रतियोगिता में कुल ₹1 लाख कैश प्राइज विजेताओं को दिया जाएगा। इसके अलावा विभिन्न आयु वर्ग में कैटिगरी वाइज पुरस्कार रखा गया है। अंडर 9 आयु वर्ग में आकृति नव्या और अंडर 11 आयु वर्ग में राधा रानी दोनों दिव्य भारती पब्लिक स्कूल की छात्रा हैं। यह जानकारी टारगेट जीएम शतरंज क्लब के सचिव सह अंतरराष्ट्रीय रेटेड शतरंज खिलाड़ी अमृत साजन ने दी। खिलाड़ियों को बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए सीनियर डिप्टी कलेक्टर सह जिला खेल पदाधिकारी रविशंकर झा, स्वाति अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, निरोज खान, अदिति सिन्हा, दिव्येंदु सिन्हा, रूपम कुमारी सिन्हा ने अपनी शुभकामनाएं दी हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


