पूर्णिया: पैक्स चुनाव : थम गया प्रचार-प्रसार, कल चार बूथों पर होगा मतदान
पूर्णिया नगर निगम क्षेत्र में पैक्स चुनाव की सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। सोमवार को 1808 मतदाता 9 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। हासंदा पैक्स में 1039 और बेलौरी पैक्स में 769 मतदाता मतदान करेंगे। चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष कराने के लिए प्रशासन ने सभी आवश्यक उपाय किए हैं।

पूर्णिया से धीरज की रिपोर्ट पूर्णिया नगर निगम क्षेत्र के पैक्स चुनाव को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सोमवार को कुल 1808 मतदाता 9 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। जानकारी के अनुसार हासंदा पैक्स में कुल 1039 मतदाता हैं, जबकि बेलौरी पैक्स में 769 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह बीपीआरओ धर्मेंद्र सहनी ने बताया कि पूर्णिया नगर निगम क्षेत्र के हासंदा एवं बेलौरी पैक्स में अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होना है। इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार शाम पांच बजे चुनाव प्रचार-प्रसार थम गया।
रविवार को सभी मतदान कर्मी अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पहुंच जाएंगे। मतदान केंद्रों की बात करें तो हासंदा पैक्स के लिए मध्य विद्यालय हासंदा को केंद्र बनाया गया है, जबकि बेलौरी पैक्स के लिए मध्य विद्यालय कालीगंज को मतदान केंद्र निर्धारित किया गया है। दोनों स्थानों पर दो-दो बूथ बनाए गए हैं यानी कुल चार बूथों पर मतदान होगा। प्रशासन की ओर से सभी मतदान केंद्रों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है, ताकि शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित किया जा सके।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


