Bhagalpur News: पूर्णिया: अनुदान के लिए 30 सितंबर तक करें आवेदन
हिन्दुस्तान, भागलपुर
Bhagalpur News: पूर्णिया में चतुर्थ कृषि रोड मैप के तहत पक्का वर्मी कम्पोस्ट एवं गोबर-बायो गैस इकाई योजना की शुरुआत की गई है। इसका उद्देश्य जैविक खेती को बढ़ावा देना है, जिससे मिट्टी का स्वास्थ्य और उर्वरा शक्ति बेहतर होगी। किसानों को योजना के लाभ के लिए विभागीय पोर्टल पर पंजीकरण कराना आवश्यक है।

Bhagalpur News: पूर्णिया। चतुर्थ कृषि रोड मैप के अंतर्गत संचालित पक्का वर्मी कम्पोस्ट एवं गोबर-बायो गैस इकाई योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य में सब्जी एवं अन्य फसलों की जैविक खेती को बढ़ावा देना है। इससे मिट्टी के स्वास्थ्य एवं उर्वरा शक्ति का संरक्षण होगा तथा पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को विभागीय पोर्टल पर पंजीकृत होना अनिवार्य है। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर निर्धारित की गई है। किसान कृषि विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध अनुदान के लिए आवेदन विकल्प के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।


