ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार भागलपुरपूर्णिया: आंगन में कपड़ा सुखाने वाले तार में करंट : पति की मौत, पत्नी रेफर

पूर्णिया: आंगन में कपड़ा सुखाने वाले तार में करंट : पति की मौत, पत्नी रेफर

कसबा, एक संवाददाता। कसबा प्रखंड के संझेली पंचायत अंतर्गत संझेली कोला टोल में आंगन...

पूर्णिया: आंगन में कपड़ा सुखाने वाले तार में करंट : पति की मौत, पत्नी रेफर
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,भागलपुरMon, 25 Sep 2023 06:01 PM
ऐप पर पढ़ें

कसबा, एक संवाददाता। कसबा प्रखंड के संझेली पंचायत अंतर्गत संझेली कोला टोल में आंगन में लगे कपड़ा सुखाने वाले तार में अचानक बिजली करंट के प्रवाहित होने के कारण पति-पत्नी झुलसकर गंभीर रूप से घायल हो गये। आनन फानन में दोनों को कसबा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने पति को मृत घोषित कर दिया, वहीं पत्नी को बेहतर इलाज हेतु पूर्णिया राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना को लेकर गांव में कोहराम मच गया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि कोला टोल निवासी 45 वर्षीय मो. सोहिब दोपहर समय घर के आंगन में कपड़ा सुखाने वाले तार में कपड़ा डालने के दौरान करंट की चपेट में आ गया। वहीं पत्नी केश्वरी जब पति को बचाने गयी तो वह भी करंट की चपेट में आ गयी। दोनों को गंभीर स्थिति में इलाज हेतु कसबा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया। जहां डाक्टरों ने पति को मृत घोषित कर दिया। वहीं पत्नी की स्थिति गंभीर देख बेहतर इलाज हेतु पूर्णिया राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। इधर, मृतक का शव अस्पताल से गांव पहुंचते ही गांव में कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि घर के दरवाजे से बिजली का पोल व तार क्रास किया है। बारिश के कारण कपड़ा सुखाने वाले तार में करंट आने के कारण घटना घटित हुई। इधर, घटना को लेकर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। घर पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें