
पूर्णिया : अनक्लेम डिपॉजिट 68.07 करोड़ रुपये हकदारों को होगा वापस
पूर्णिया । वरीय संवाददाता पूर्णिया जिला में अनक्लेम डिपॉजिट 68.07 करोड़ हकदारों को वापस
पूर्णिया । वरीय संवाददाता पूर्णिया जिला में अनक्लेम डिपॉजिट 68.07 करोड़ हकदारों को वापस होगा। जिले के करीब 2.25 लाख अकाउंट में यह राशि अनक्लेम है जो हकदारों को लौटाया जायेगा। भारतीय रिजर्व बैंक के निर्देशानुसार 10 वर्ष से अधिक समय से निष्क्रिय खातों में जमा अनक्लेम डिपॉजिट को उनके सही मालिकों को वापस लौटाने के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पूर्णिया जिले के अग्रणी बैंक द्वारा एक कैंप का आयोजन भारतीय स्टेट बैंक की पूर्णिया शाखा के शाखा परिसर में किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रभारी जिला पदाधिकारी सह डीडीसी अंजनि कुमार रहे।
इस अवसर पर वरीय उप समाहर्ता (बैंकिंग) सुरभि, भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक नीताय कुमार झा , अग्रणी जिला प्रबंधक पूर्णिया दीपक कुमार सिन्हा, मुख्य प्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा पूर्णिया, वित्तीय साक्षरता सलाहकार पूर्णिया, जिले में कार्यरत सभी बैंकों के जिला समन्वयक तथा जीवन बीमा कंपनी के अधिकारी उपस्थित थे। इस दौरान प्रभारी जिला पदाधिकारी ने ‘आपकी पूंजी आपका अधिकार’ पुस्तक का विमोचन किया और पुस्तक की प्रति आम जनता में वितरित की गई। जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक द्वारा अंक्लेम्ड एसेट के बारे में बताया और लोगों से अनुरोध किया कि वे केवाईसी के साथ जैसे पैन और आधार बैंक शाखा में जमा कर अपनी जमा पूंजी वापस प्राप्त करें। उन्होंने बताया कि अभी तक अलग-अलग बैंकों में 166 ग्राहकों को 4 करोड़ 78 लाख लौटाया जा चुका है। वरीय उप समाहर्ता बैंकिंग सुरभि ने लोगों से अनुरोध किया किसी तरह की परेशानी हो तो उनसे भी संपर्क कर सकते हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




