पूर्णिया : 19 को 14 पंचायतों में सहयोग शिविर : आवेदन 30 दिन पूर्व जमा कराने की सुविधा

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

पूर्णिया से धीरज की रिपोर्ट पूर्णिया जिला के 14 पंचायतों में सहयोग शिविर

पूर्णिया : 19 को 14 पंचायतों में सहयोग शिविर : आवेदन 30 दिन पूर्व जमा कराने की सुविधा

पूर्णिया से धीरज की रिपोर्ट पूर्णिया जिला के 14 पंचायतों में सहयोग शिविर लगेगा। 19 मई की आयोजित होने वाले शिविर के लिए अभी से आवेदन जमा करने की सुविधा है। सरकार ने प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को पंचायत स्तर पर सहयोग शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया है। जन शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए आमजन से सक्रिय सहभागिता की जिला प्रशासन की ओर से अपील की गयी है। राज्य सरकार के निर्देश पर आम नागरिकों की समस्याओं,शिकायतों एवं सुझावों के त्वरित एवं प्रभावी समाधान हेतु जिले में पंचायत स्तर पर सहयोग शिविर आयोजित किए जाने की पहल की गई है।

इसी कड़ी में 19 मई को जिले के 14 प्रखंडों से 14 पंचायत चयनित किए गए हैं, जहां शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि इस योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करें ताकि अधिक से अधिक लोग इस सुविधा का लाभ उठा सकें। जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील किया है कि वे अपने क्षेत्र में आयोजित सहयोग शिविर में ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लें एवं अपनी समस्याओं का समाधान सीधे प्रशासन के माध्यम से प्राप्त करें।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsBhagalpur Newsपूर्णिया : 19 को 14 पंचायतों में सहयोग शिविर : आवेदन 30 दिन पूर्व जमा कराने की सुविधा