Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsPurnia Airport Construction Near Completion Express Train Demand Rising
पूर्णिया एयरपोर्ट निर्माण का कार्य अंतिम चरण में, जल्द पीएम करेंगे उदघाटन  : प्रमंडलीय आयुक्त

पूर्णिया एयरपोर्ट निर्माण का कार्य अंतिम चरण में, जल्द पीएम करेंगे उदघाटन : प्रमंडलीय आयुक्त

संक्षेप:

पूर्णिया में स्वतंत्रता दिवस समारोह में आयुक्त राजेश कुमार ने बताया कि एयरपोर्ट का निर्माण अंतिम चरण में है और प्रधानमंत्री इसका जल्द उदघाटन करेंगे। पूर्णिया से पटना के लिए वन्देभारत एक्सप्रेस ट्रेन...

Aug 16, 2025 04:34 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

पूर्णिया । वरीय संवाददाता पूर्णिया में इंदिरा गांधी स्टेडियम में झंडोत्तोलन के बाद स्वतंत्रता दिवस समारोह को संबोधित करते हुए प्रमंडलीय आयुक्त राजेश कुमार ने कहा कि पूर्णिया वासियों द्वारा एयरपोर्ट की मांग काफी दिनों से की जा रही थी। मुझे यह बताते हुए काफी खुशी हो रही है कि एयरपोर्ट निर्माण का कार्य अपने अंतिम चरण में है। प्रधानमंत्री द्वारा यथाशीघ्र इसका उदघाटन किया जायेगा। इसके साथ ही देश के महत्वपूर्ण शहरों के लिए विमान सेवा प्रारंभ हो जायेगी। इसके अलावा पूर्णिया से पटना के लिए वन्देभारत एक्सप्रेस ट्रेन की विशेष मांग की जा रही है, जिसके लिए टेक्निकल असेसमेंट चल रहा है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पूर्णिया-पटना ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे प्रोजेक्ट के सेंक्शन होने के बाद भूमि अर्जन की कार्रवाई तीव्र गति से की जा रही है। उक्त एक्सप्रेस-वे के निर्माण हो जाने से पूर्णिया से पटना जाने में सिर्फ तीन घंटे का समय लगेगा। जिससे इस क्षेत्र में व्यवसायिक गतिविधियों एवं औद्योगिक विकास में मदद मिलेगी। राज्य सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं को जनमानस तक पहुँचाने के लिए राज्य सरकार एवं स्थानीय प्रशासन के द्वारा पूरे मनोयोग से कार्य किया जा रहा है।