पूर्णिया: 8 से 12 मई तक होगी स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

पूर्णिया विश्वविद्यालय ने 11 से 16 अप्रैल को रद्द की गई परीक्षाओं की नई तिथि 8 से 12 मई निर्धारित की है। पहले दिन केवल छूटे हुए छात्रों की हिंदी और अंग्रेजी की परीक्षा होगी। परीक्षा का समय सुबह 10 बजे से 1 बजे और 2 बजे से 5 बजे तक होगा।

पूर्णिया: 8 से 12 मई तक होगी स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं

पूर्णिया से धीरज की रिपोर्ट पूर्णिया। पूर्णिया विश्वविद्यालय ने 11 से 16 अप्रैल तक रद्द की गई परीक्षाओं के आयोजन की तिथि घोषित कर दी है। स्थगित की गई स्नातक पार्ट वन की परीक्षाएं 8 से 12 मई तक पूर्व निर्धारित सभी परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। 12 मई को प्रथम पाली में केवल छूटे हुए छात्रों की हिंदी एवं अंग्रेजी की परीक्षा होगी। जारी कार्यक्रम के अनुसार प्रथम पाली की परीक्षा प्रातः 10 बजे से 1 बजे तक तथा द्वितीय पाली की परीक्षा अपराह्न 2 बजे से 5 बजे तक आयोजित की जाएगी।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।