पूर्णिया : 8240 गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं को उपलब्ध करायी गयी
पूर्णिया में शनिवार को 8240 गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं को वितरित किए गए। 9403 उपभोक्ताओं ने गैस का मांग किया था। जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि गैस सिलेंडरों की कोई कमी नहीं है और नियमित रूप से होम डिलीवरी की जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में 45 और शहरी क्षेत्रों में 25 दिनों का चक्र निर्धारित है।

पूर्णिया से धीरज कुमार झा की रिपोर्ट पूर्णिया जिला अंतर्गत शनिवार को 8240 गैस सिलेंडर संबंधित उपभोक्ताओं को एजेंसियों द्वारा उपलब्ध कराया गया है। गैस एजेंसियों के पास अभी भी 22337 गैस सिलेंडर गोदामों में उपलब्ध हैं। अपर समाहर्ता -सह -जिला आपूर्ति पदाधिकारी रविशंकर उरांव द्वारा बताया गया कि शनिवार को कुल 9403 गैस उपभोक्ताओं द्वारा पूर्णिया जिलान्तर्गत संचालित एलपीजी गैस एजेसियों से गैस सिलेंडर का डिमांड किया गया। नियमानुसार 8240 से अधिक गैस सिलेंडरों का वितरण एजेंसियों द्वारा संबंधित गैस उपभोक्ताओं को दिया गया है। जिला आपूर्ति पदाधिकारी के मुताबिक 15 मार्च 2026 से शुक्रवार तक कुल 350 शिकायतें एलपीजी गैस से संबंधित आपदा प्रबंधन कार्यालय के जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष पर प्राप्त हुआ है।
जिसका शत-प्रतिशत संबंधित गैस एजेंसियों के माध्यम से अनुपालन करा दिया गया है। पूर्णिया जिले में गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है। गैस एजेंसियों द्वारा नियमित रूप से पूर्व की तरह संबंधित गैस उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी की सेवा नियमित रूप से दी जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में गैस आपूर्ति हेतु लगभग 45 दिनों का चक्र निर्धारित है और शहरी क्षेत्रों में यह अवधि लगभग 25 दिनों की निर्धारित है। पैनिक होकर घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग लाईन में लगकर नहीं कराएं। नियमानुसार गैस की बुकिंग कराएं। समय पर पूर्व की तरह गैस सिलेंडर होम डिलीवरी किया जा रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


