ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार भागलपुरभागलपुर-आनंद विहार के लिए पूजा स्पेशल मिली, आरक्षण आज से होगा

भागलपुर-आनंद विहार के लिए पूजा स्पेशल मिली, आरक्षण आज से होगा

bgp anvt puja special train rlybgp anvt puja special train rlybgp anvt puja special train rlybgp anvt puja special train rlybgp anvt puja special train rlybgp anvt puja special train rlybgp anvt puja...

भागलपुर-आनंद विहार के लिए पूजा स्पेशल मिली, आरक्षण आज से होगा
हिन्दुस्तान टीम,भागलपुरWed, 21 Oct 2020 10:33 PM
ऐप पर पढ़ें

भागलपुर-आनंद विहार (04403/04) जानेवाली पूजा स्पेशल 23 अक्टूबर से आनंद विहार से चलेगी। वहीं 24 से भालपुर से चलेगी। दोनों ओर से यह ट्रेन 12-12 ट्रिप चलेगी। भागलपुर से यह मंगलवार और शनिवार तथा आनंद विहार से सोमवार और शुक्रवार को चलेगी। आनंद विहार से यह 23, 26 और 30 अक्टूबर तथा 2, 6, 9, 13, 16, 20, 23, 27 और 30 नवंबर को चलेगी। वहीं भागलपुर से 24, 27, 31 अक्टूबर, 3, 7, 10, 14, 17, 21, 24, 28 नवंबर और 1 दिसंबर को चलेगी। आनंद विहार से यह शाम 6.35 बजे चलेगी। वहीं भागलपुर से शाम 6.45 बजे चलेगी। इस ट्रेन में गुरुवार से आरक्षण शुरू हो जायेगा। पहले भागलपुर-आनंद विहार 'सुविधा' के नाम से यह ट्रेन चलाई जा रही थी लेकिन अब उसे भागलपुर-आनंद विहार पूजा स्पेशल के नाम से चलाया जायेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें