मुंगेर: जनता दरबार आयोजित
मुंगेर सदर अंचल कार्यालय में अंचल अधिकारी अंजलि के नेतृत्व में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसमें जमीन से जुड़े विवादों की सुनवाई हुई, और अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि आम लोगों को अंचल कार्यालय का चक्कर न लगाना पड़े।

मुंगेर से राजेश कुमार की रिपोर्ट सरकारी निर्देश के अनुसार शनिवार को मुंगेर सदर अंचल कार्यालय में अंचल अधिकारी अंजलि के नेतृत्व में जनता दरबार का आयोजन किया गया। दरबार में जमीन से जुड़े विवाद, दाखिल-खारिज, परिमार्जन, अतिक्रमण एवं बटवारा से संबंधित दर्जनों मामलों की सुनवाई की गई। सुनवाई के दौरान अंचल अधिकारी अंजलि ने एक-एक कर सभी फरियादियों की समस्या सुनी और संबंधित राजस्व कर्मचारी, अंचल निरीक्षक एवं हलका कर्मचारी को मौके पर ही आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा, "सरकार की प्राथमिकता है कि आम लोगों को जमीन से जुड़े मामलों में अंचल कार्यालय का चक्कर न लगाना पड़े।
सभी मामले समय-सीमा के भीतर निपटाए जाएं लापरवाही बरतने वाले कर्मियों पर कार्रवाई होगी।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


