जमुई: बरहट थाना में लगा जनता दरबार, कई मामलों का हुआ निष्पादन
बरहट, निज संवाददाता भूमि विवादों पर रोक लगाने के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा हर

बरहट, निज संवाददाता भूमि विवादों पर रोक लगाने के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा हर शनिवार थाना परिसर में आयोजित होने वाला जनता दरबार ग्रामीणों के लिए राहत का मंच बनता जा रहा है। शनिवार को अंचलाधिकारी मयंक अग्रवाल के नेतृत्व तथा थानाध्यक्ष कुमार संजीव की मौजूदगी में अंचल कार्यालय परिसर में जनता दरबार लगाया गया, जिसमें पांच मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया गया। शिविर में भूमि विवाद से जुड़े दर्जनों आवेदन ग्रामीणों ने सौंपे। कई मामलों में द्वितीय पक्ष के उपस्थित नहीं होने पर प्रशासन ने नोटिस जारी कर अगली तिथि पर उपस्थित होने का निर्देश दिया। अधिकारियों ने बताया कि गुगुलडीह गांव के दो पक्षों के बीच वर्षों से चल रहे जमीन विवाद को भी समझाइश के जरिए सुलझा लिया गया, जिससे दोनों पक्ष संतुष्ट दिखे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



