कटिहार : जनता दरबार में छह मामलों का निष्पादन

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

कोढ़ा में आदर्श थाना के हवा महल में भूमि विवादों के निपटारे के लिए जनता दरबार का आयोजन किया गया। अंचल पदाधिकारी अंजू कुमारी और पुलिस अवर निरीक्षक राजु कुमार की उपस्थिति में कई फरियादियों ने अपनी...

कटिहार : जनता दरबार में छह मामलों का निष्पादन

कोढ़ा । एक संवाददाता आदर्श थाना के परिसर के हवा महल में भूमि विवाद मामले के निष्पादन को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार अंचल पदाधिकारी अंजू कुमारी तथा पुलिस अवर निरीक्षक राजु कुमार की उपस्थिति में कार्यवाही प्रारंभ हुई। जनता दरबार में बड़ी संख्या में फरियादी अपनी जमीन की समस्या को लेकर आए थे जिसमें रास्ते का विवाद, बंटवारा आदि सामिल था।जनता दरबार में पूर्व से चले आ रहे मामले में सुनवाई की गई। सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों के आपसी सहमति एवं जरूरी कागजात के जांचों उपरांत 06 मामले का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया। जबकि शेष बचे 16 मामले में सुनवाई के लिए अगामी शनिवार को दोनों पक्षकार सूचना निर्गत किया गया है। जनता दरबार एवं परामर्श सभा में 07 नए आवेदन भी प्राप्त हुआ है। मौके पर अंचल सहायक अमित कुमार पीएलवी मनखुश मिश्रा आदि मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।