किशनगंज : जनता दरबार में भूमि विवाद से जुड़े चार मामलों पर हुई सुनवाई

Jan 03, 2026 06:43 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

टेढ़ागाछ प्रखंड मुख्यालय में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन हुआ। लोग भूमि विवादों से संबंधित समस्याओं को लेकर आए। अंचलाधिकारी शशि कुमार ने गंभीरता से मामले सुने और चार विवादों का समाधान मौके पर ही किया। उन्होंने बताया कि जनता दरबार प्रशासन और जनता के बीच संवाद का एक महत्वपूर्ण माध्यम है।

किशनगंज : जनता दरबार में भूमि विवाद से जुड़े चार मामलों पर हुई सुनवाई

टेढ़ागाछ । एक संवाददाता टेढ़ागाछ प्रखंड मुख्यालय स्थित अंचल कार्यालय परिसर में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों से आए लोगों ने भूमि विवाद से संबंधित अपनी समस्याओं को अंचलाधिकारी के समक्ष रखा। जनता दरबार के दौरान बड़ी संख्या में फरियादी उपस्थित हुए और उन्होंने दाखिल-खारिज, कब्जा विवाद, रास्ता विवाद सहित अन्य भूमि संबंधी समस्या लेकर पहुंचे। अंचलाधिकारी शशि कुमार ने प्रत्येक मामले को गंभीरता से सुना और संबंधित पक्षों को समझाते हुए निष्पक्ष समाधान की दिशा में पहल की।इस अवसर पर टेढ़ागाछ थाना के सब इंस्पेक्टर मनीषा कुमारी, समाजसेवी हसनैन रजा, सरपंच नौशाद आलम सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं कर्मी उपस्थित रहे।

अंचलाधिकारी शशि कुमार ने बताया कि जनता दरबार में कुल चार भूमि विवाद मामलों का निपटारा आपसी सहमति से मौके पर ही कर दिया गया, जिससे संबंधित पक्षों को बड़ी राहत मिली। वहीं, पांच नए भूमि विवाद से जुड़े आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनकी जांच कर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जनता दरबार प्रशासन और आम जनता के बीच संवाद का सशक्त माध्यम है, जिससे लंबे समय से लंबित मामलों का समाधान संभव हो पाता है।अंचलाधिकारी ने लोगों से अपील की कि भूमि से जुड़े किसी भी विवाद की स्थिति में सीधे जनता दरबार में आवेदन दें ताकि समस्या का समाधान तुरंत और निष्पक्ष तरीके से हो सके l

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।