Provincial Math-Science Fair Begins in Bhagalpur with Inaugural Science Talk प्रांतीय गणित-विज्ञान मेला के पहले दिन हुई विज्ञान वार्ता, Bhagalpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsProvincial Math-Science Fair Begins in Bhagalpur with Inaugural Science Talk

प्रांतीय गणित-विज्ञान मेला के पहले दिन हुई विज्ञान वार्ता

फोटो - भागलपुर, वरीय संवाददाता। आनन्दराम ढांढनियां सरस्वती विद्या मंदिर में तीन दिवसीय प्रांतीय

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरSun, 7 Sep 2025 01:55 AM
share Share
Follow Us on
प्रांतीय गणित-विज्ञान मेला के पहले दिन हुई विज्ञान वार्ता

भागलपुर, वरीय संवाददाता। आनन्दराम ढांढनियां सरस्वती विद्या मंदिर में तीन दिवसीय प्रांतीय गणित-विज्ञान मेला के पहले दिन शनिवार को विज्ञान वार्ता व व्यवस्था बैठक का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर शिशु शिक्षा प्रबंध समिति एवं भारती शिक्षा प्रबंध समिति बिहार के प्रदेश सचिव प्रदीप कुमार कुशवाहा, गयाजी जिला निरीक्षक उमाशंकर पोद्दार, डॉ. ऋचा तोमर, डॉ. प्रियंका अग्रवाल, भागलपुर जिला निरीक्षक सतीश कुमार व विद्यालय के प्रधानाचार्य सुमंत कुमार ने किया। प्रांतीय गणित -विज्ञान मेला के संयोजक अनन्त कुमार सिन्हा ने सभी प्रतियोगिताओं की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति के सचिव डॉ. शिव कुमार जिलोका, उपाध्यक्ष डॉ. शैलेश्वर प्रसाद, रोहतास जिला निरीक्षक धरणीकांत पांडेय, उप प्रधानाचार्य अशोक कुमार मिश्र, नोपानी सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य आकाश कुमार, डॉ. अक्षय कुमार राउत, डॉ. संदीप सुमन, विपीन अक्स, नवनीत चंद्र मोहन समेत भैया बहनों की सक्रिय सहभागिता रही।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।