पीरपैंती में थर्मल पावर प्लांट निर्माण के भूविस्थापितों ने पुनर्वास की मांग की
पीरपैंती में थर्मल पावर प्लांट के लिए हरिनकोल पंचायत के 100 से 150 लोगों के घरों का अधिग्रहण किया गया है। पंचायत मुखिया दीपक सिंह के नेतृत्व में भूविस्थापितों ने पीएम, सीएम और अदाणी पावर कंपनी से...

पीरपैंती निज प्रतिनिधि पीरपैंती में बनने जा रहे थर्मल पावर पलांट में हरिनकोल पंचायत के तकरीबन सौ से डेढ़ सौ लोगों का घर अधिग्रहण किया गया है। बुधवार को पंचायत के मुखिया दीपक सिंह के नेतृत्व में कमालपुर के तिनघरिया टोला के भूविस्थापितों ने पीएम, सीएम और अदाणी पावर कंपनी से पुनर्वास की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। मुखिया ने बताया कि सरकार द्वारा उन गरीबों के घरों की जमीन का भी अधिग्रहण कर लिया गया है। जिससे सभी लोग बेघर होने की कगार पर हैं। जबकि विस्थापितों ने भूमि और मकान का पैसा नहीं लिया है। इनकी मांग है कि या तो प्रति परिवार को 5 डिसमिल जमीन देकर सरकार पुनर्वास कराए या बाजार मूल्य से आवासीय भूमि का भुगतान करें।
सब लोग चाहते हैं कि प्लांट बने पर किसी का घर उजाड़कर नहीं बल्कि घर बसाकर।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




