आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर सड़क जाम

Feb 11, 2026 01:47 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

शाहकुंड। पिछले 26 जनवरी को मारपीट की घटना में घायल वृद्ध की मौत मामले के

आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर सड़क जाम

पिछले 26 जनवरी को मारपीट की घटना में घायल वृद्ध की मौत मामले के आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर सुल्तानपुर चांदनी चौक पर लोगों ने सड़क जाम किया। परिजनों एवं ग्रामीणों की मांग थी कि बहियार से घर लौटने के दौरान सुल्तानपुर निवासी मनोज सिंह के साथ दीनदयालपुर निवासी मुकेश यादव उर्फ कैलाश यादव ने पटककर मारपीट की। उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। इस मामले में आरोपी को तुरंत गिरफ्तार करने एवं सहायता राशि की मांग को लेकर एक घंटे से ज्यादा देर तक सड़क जाम कर दिया गया। मौके पर पहुंचे पुलिस पदाधिकारी ने आरोपी की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।

इसके बाद परिजन दाह-संस्कार के लिए शव को ले गए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।