9 सूत्री मांगों को लेकर एसयूसी आई ने किया प्रदर्शन

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

मुंगेर में एस यू सी आईं कम्युनिस्ट पार्टी ने वीर सिंह के हत्यारे को सजा दिलाने और संग्रामपुर प्रखंड में 50 बीघा गेहूं फसल की बर्बादी के लिए मुआवजा मांगने को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में रमन सिंह और रविंद्र मंडल ने नेतृत्व किया। यह प्रदर्शन मुंगेर स्टेशन से शुरू होकर जिलाधिकारी कार्यालय तक पहुंचा।

9 सूत्री मांगों को लेकर एसयूसी आई ने किया प्रदर्शन

मुंगेर से राजेश की रिपोर्ट हवेली खड़गपुर थाना अंतर्गत खंडबिहारी गांव के वीर सिंह के हत्यारे को सजा दिलाने सहित 9 सूत्री मांगों को लेकर एस यू सी आईं कम्युनिस्ट पार्टी के द्वारा मुंगेर में प्रदर्शन किया गया। रमन सिंह और रविंद्र मंडल विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करें रहे थे।विरोध प्रदर्शन मुंगेर स्टेशन से शुरू होकर पूरब सराय गांधी चौक किला गेट होते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया। प्रदर्शन में शामिल लोग वीर सिंह के हत्यारे को सजा देने, संग्रामपुर प्रखंड में 50 बीघा गेहूं फसल बिजली के शॉर्ट सर्किट से जलने मामले में मुआवजा देने की मांग कर रहे थे।

जिला सचिव कामरेड कृष्णदेव शाह आदि प्रदर्शन में शामिल थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।