सुपौल: प्रस्तावित अररिया परसरमा एन एच 327 में जदिया बाजार में बायपास सड़क निर्माण को लेकर धरना

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

जदिया ( सुपौल) से सुरेश शाह की रिपोर्ट प्रस्तावित अररिया परसरमा एन एच

सुपौल: प्रस्तावित अररिया परसरमा एन एच 327 में जदिया बाजार में बायपास सड़क निर्माण को लेकर धरना

जदिया ( सुपौल) से सुरेश शाह की रिपोर्ट प्रस्तावित अररिया परसरमा एन एच 327 फोर लेन मुख्य सड़क मार्ग में जदिया बाजार में बायपास सड़क निर्माण को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया। रविवार की दोपहर को हुए इस धरना के दौरान बड़ी संख्या में सड़क किनारे बसे महिला एवं पुरुषों ने भाग लिया। खासकर लोगों की मांग यह है कि जदिया बाजार की हृदय स्थली हनुमान मंदिर चौक से गुजरने वाले इस फोर लेन मुख्य मार्ग को बाजार के उत्तर या दक्षिण से बायपास रोड बनाकर उक्त सड़क को गुजारा जाय। इसके लिए सैकड़ों ग्रामीणों ने रामचंद्र पोद्दार की अध्यक्षता में आयोजित हुए इस धरना में केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के नाम एक हस्ताक्षरित आवेदन प्रेषित किया गया तथा इसकी एक एक प्रतिलिपि सुपौल के सांसद दिलेश्वर कामत एवं डीएम सावन कुमार को भेजकर बायपास के सहारे उक्त फोरलेन सड़क मार्ग को गुजारे जाने की मांग की।

हस्ताक्षरित आवेदन में पांच हजार लोगों की सघन आबादी और दो मिडिल स्कूल तथा एक 2 हाई स्कूल के तकरीबन 6000 बच्चों के समक्ष पढ़ाई के साथ साथ जीवन यापन प्रभावित होने का जिक्र किया गया है। लोगों ने उक्त आवेदन में यह भी कहा है कि जदिया बाजार की हृदय स्थली हनुमान मंदिर जो कि सैकड़ों वर्षों से स्थापित है। उक्त मंदिर आस-पास के इलाके के लिए एक आस्था का मंदिर है। प्रस्तावित इस सड़क मार्ग के प्रारुप में यदि बदलाव नहीं किया जाता है तो आस्था का यह मंदिर भी प्रभावित होने की कगार पर है। हालांकि परसरमा अररिया एन एच 327 के निर्माण एवं चौड़ीकरण की अधिसूचना प्रकाशित कर दी गई है। धरनार्थियों का कहना है कि गुजरने वाले इस फोर लेन मुख्य मार्ग में लगभग सभी बाजारों में बायपास निर्माण किया जा रहा है। लेकिन जदिया बाजार के बीचोंबीच 35 मीटर जमीन अधिग्रहण करने की अधिसूचना से यहां के वाशिंदों में बैचेनी बढ़ गई है। तकरीबन पांच हजार परिवारों का आशियाना जहां ध्वस्त हो सकता है वहीं आस्था का हनुमान मंदिर तथा तीन तीन शिक्षा के मंदिर पर भी संकट के बादल मंडराने लगे हैं। इस संकट को लेकर लोगों में आक्रोश तथा जनभावनाओं पर ठेस की स्थिति बनी हुई है। आवेदन में लोगों का कहना है कि इस बाजार के दोनों ओर बायपास रोड के लिए काफी उपयुक्त एवं सरकारी सड़क पुर्व से है।उस रास्ते से बायपास गुजरने से दुर्घटना मुक्त एवं सुगम आवागमन साबित होगा। धरनार्थियों ने यह भी कहा कि यदि इस गंभीर मुद्दे को गंभीरता से नहीं लिया जाएगा तो यहां के पीड़ित परिवार चरणबद्ध तरीके से आंदोलन पर उतारू हो जाएंगे। लोगों ने यथाशीघ्र इस संकट से उबारने की गुहार लगाई है। इस मौके पर पुर्व जिप सदस्य श्याम यादव , प्रमोद कुमार सिंह ,श्रवण अग्रवाल , सुकुमार रंजन पाल , सुभाष कुमार , संजय कुमार ,अमर यादव , मंगल सिंह , योगेन्द्र पोद्दार , दिलीप यादव, गोपाल पोद्दार ,जय नारायण यादव, प्रकाश साह आदि धरना में शामिल थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।