Bhagalpur News: भागलपुर: सफाईकर्मियों को भुगतान के लिए बुलाया
By Newswrap
हिन्दुस्तान, भागलपुरBhagalpur News: भागलपुर से अंकित आनंद की रिपोर्ट विगत दिनों नगर निगम की ओर से आउटसोर्सिंग पर

Bhagalpur News: भागलपुर से अंकित आनंद की रिपोर्ट : विगत दिनों नगर निगम की ओर से आउटसोर्सिंग पर सफाईकर्मियों को रखकर कराए गए कार्यों का भुगतान नहीं किए जाने पर सोमवार को दर्जनों सफाईकर्मियों ने पहुंच कर नगर निगम परिसर का घेराव कर मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया था। इसको लेकर नगर निगम के स्वास्थ्य शाखा के पदाधिकारियों ने मंगलवार को उक्त सफाईकर्मियों को भुगतान किए जाने का आश्वासन दिया था। जिसके बाद मंगलवार को स्वास्थ्य शाखा की टीम ने ऐसे सभी आउटसोर्सिंग पर लिए गए सफाईकर्मियों को नगर निगम बुलाकर भुगतान की प्रक्रिया शुरू कर दी।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


