मुंगेर : एआईयूटीयूसी, एसयूसीआई की ओर से हड़ताल के समर्थन में निकाला जुलूस

Feb 12, 2026 04:25 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

खड़गपुर में एसयूसीआई कम्युनिस्ट पार्टी और ऑल इंडिया यूनाइटेड ट्रेड यूनियन सेंटर ने चार नए श्रम संहिताओं के खिलाफ हड़ताल का समर्थन किया। जुलूस में श्रमिकों ने केंद्रीय श्रम मंत्री का पुतला फूंका और मजदूर विरोधी कानूनों को वापस लेने की मांग की। सभा में श्रमिकों को 12 घंटे काम करने की मजबूरी और सामाजिक सुरक्षा के हनन पर चिंता जताई गई।

मुंगेर : एआईयूटीयूसी, एसयूसीआई की ओर से हड़ताल के समर्थन में निकाला जुलूस

हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए चार नए श्रम संहिताओं के विरोध में गुरुवार को एसयूसीआई कम्युनिस्ट पार्टी की प्रखंड कमेटी और ऑल इंडिया यूनाइटेड ट्रेड यूनियन सेंटर की ओर से हड़ताल के समर्थन में नगर के झील पथ स्थित कार्यालय से जुलूस निकाला गया। जुलूस का नेतृत्व प्रखंड कमेटी सदस्य इंद्रदेव पासवान और गंगा पासवान कर रहे थे। जुलूस नंदलाल बसु चौक, एकता पार्क, थाना मोड, पुरानी चौक से होकर अंबेडकर चौक पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया तथा केंद्रीय श्रम मंत्री का पुतला फूंका। जुलूस में शामिल लोग चार मजदूर विरोधी लेबर लॉ वापस लो, महंगाई पर रोक लगाओ, बेरोजगारी पर रोक लगाओ, श्रम मंत्री शर्म करो, बीज विधेयक 2025 वापस लो, बिजली संशोधन विधेयक 2025 रद्द करो आदि नारे लगा रहे थे।

सभा को संबोधित करते हुए एसयूसीआई कम्युनिस्ट पार्टी के प्रखंड कमेटी सचिव रमन सिंह ने कहा कि इन चारों कोड लागू होने पर प्रतिदिन 12 घंटे श्रमिकों को काम करना पड़ेगा। सामाजिक सुरक्षा और अधिकार तहस-नहस हो जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने 29 श्रम कानून को खत्म कर श्रम कोड लाया है जो पूरी तरह मजदूर विरोधी है। इस मौके पर अर्जुन सोरेन, रघुवीर मरांडी, सुधा देवी, प्रहलाद कुमार, चुनचुन कोड़ा, विशाल कुमार, हरिश्चंद्र तुरी, खुशी कुमारी समेत दर्जनों सदस्य मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।