Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsProtest Against Inclusion of Angika Language in NCERT as Maithili

साहित्यकारों ने विरोध में बैठक का किया आयोजन

सुल्तानगंज। निज संवाददाता अखिल भारतीय अंगिका साहित्य कला मंच, अजगैवीनाथ साहित्य मंच और

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरFri, 24 Jan 2025 03:32 AM
share Share
Follow Us on
साहित्यकारों ने विरोध में  बैठक का किया आयोजन

सुल्तानगंज। निज संवाददाता अखिल भारतीय अंगिका साहित्य कला मंच, अजगैवीनाथ साहित्य मंच और साहित्य परिषद सुल्तानगंज के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को अंगिका भाषा और अंगमहाजनपद को मैथिली क्षेत्र की मैथिली भाषा के रूप में एनसीईआरटी पुस्तक में शामिल किए जाने के विरोध में गुरुवार को बैठक की गई। अध्यक्षता वरिष्ठ अंगिका कवि ब्रह्मदेव नारायण सत्यम और संचालन सुधीर कुमार प्रोग्रामर ने किया। ब्रह्म देव नारायण सत्यम ने कहा कि अंगिका को मैथिली भाषा के रूप में वर्णन करना सीधे अंगमहाजनपद के इतिहास को चुनौती देना है। साहित्य परिषद के अध्यक्ष साथी सुरेश सूर्य ने कहा अंगमहाजनपद कि हम जन आंदोलन से अंगिका की रक्षा करेंगे। साहित्यकार भवानंद सिंह, शंभू कुमार, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद मोदी आदि ने भी संबोधित किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें