ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार भागलपुरमथुरापुर गांव को सील करने की प्रक्रिया शुरू

मथुरापुर गांव को सील करने की प्रक्रिया शुरू

मथुरापुर में एक महिला के कोरोना पॉजिटिव की खबर मिलते ही प्रशासनिक हलचल तेजमथुरापुर में एक महिला के पॉजिटिव की खबर...

मथुरापुर गांव को सील करने की प्रक्रिया शुरू
हिन्दुस्तान टीम,भागलपुरMon, 04 May 2020 03:42 AM
ऐप पर पढ़ें

मथुरापुर में 26 साल की एक महिला के कोरोना पॉजिटिव होने की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। वहीं प्रशासनिक हलचल भी तेज हो गई। अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. लखन मुरमू के नेतृत्व में मेडिकल टीम तथा पुलिस महिला के घर पर पहुंची। इसके बाद महिला और उसके पति को एंबुलेंस से मायागंज अस्पताल ले जाया गया। महिला का कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। वहीं एसडीओ सुजय कुमार सिंह ने बताया कि मथुरापुर गांव को तीन किलोमीटर के दायरे को सील करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। हालांकि मथुरापुर के बीच से एनएच 80 गुजरता है, जिसके बारे में विचार किया जा रहा है। एसडीओ ने बताया कि अब लॉकडाउन की सख्ती से पालन कराया जाएगा तथा उन्होने लोगों से घरों में पूरी तरह सुरक्षित रहने की अपील की है। परिवार के अन्य लोगों को होम क्वारंटाइन कर दिया गया है। उक्त महिला के संपर्क में आये लोगों का पता किया जा रहा है। मुखिया जयनाथ महतो ने बताया कि सील किये जाने करीब 15 हजार की आबादी प्रभावित हो जाएगी। इस बीच एएसडीओ शंभू शरण सिंह ने आनन फानन में कहलगांव बाजार को रविवार शाम बंद करा दिया तथा माइकिंग कर लोगों से घरों में रहने की सलाह दी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें