Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsPrincipal Transferred Due to Violence Incident at Jhajha School
जमुई: प्रभारी प्रधानाध्यापक कार्य मुक्त, अन्य विद्यालय में प्रतिनियोजन

जमुई: प्रभारी प्रधानाध्यापक कार्य मुक्त, अन्य विद्यालय में प्रतिनियोजन

संक्षेप:

झाझा के उत्क्रमित मध्य विद्यालय में प्रधानाध्यापक को विद्यालय के माहौल को देखते हुए कार्य से मुक्त किया गया है। शिक्षक द्वारा मार-पीट की घटना की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। डीईओ दयाशंकर ने उन्हें अन्य...

Aug 21, 2025 05:48 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

झाझा, नगर संवाददाता। विद्यालय माहौल को देखते हुए प्रभारी प्रधानाध्यापक को कार्य से मुक्त करते हुए अन्य विद्यालय में प्रतिनियोजन किया गया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी, जमुई कार्यालय आदेश ज्ञापांक 1803/ जमुई, दिनांक- 19/08/2025 के तहत डीईओ दयाशंकर ने लिखा है कि उत्क्रमित मध्य विद्यालय कानन-सह-उच्च माध्यमिक विद्यालय कानन, झाझा द्वारा उनके कार्यालय में आवेदन देकर प्रश्नगत शिक्षक ने सूचित किया है कि उनके साथ मार-पीट की घटना हुई है, जिसकी प्राथमिकी भी झाझा थाने में दर्ज कराई गई है। अतएव विद्यालय के माहौल को देखते हुए प्रभारी प्रधानाध्यापक के कार्य से मुक्त करते हुए अन्य विद्यालय में प्रतिनियोजन करने का अनुरोध किया गया है।

उक्त के आलोक में प्राप्त आवेदन पत्र पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए सत्येन्द्र कुमार, (विशिष्ट शिक्षक), उत्क्रमित मध्य विद्यालय कानन-सह-उच्च माध्यमिक विद्यालय कानन, झाझा को अगले आदेश तक मध्य विद्यालय गंगरा, गिद्धौर में प्रतिनियुक्त किया जाता है।श्री कुमार को निदेश दिया है कि कि विद्यालय का सम्पूर्ण प्रभार वरीय शिक्षक को हस्तगत कराते हुए प्रतिनियुक्त विद्यालय में योगदान करना सुनिश्चित करें। पत्र की प्रतिलिपि संबंधित शिक्षक / संबंधित विद्यालय प्रधान / संबंधित प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी/जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, स्थापना शिक्षा, जमुई को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यार्थ प्रेषित की गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;