बांका: विभिन्न सीएचसी में पीएम सुरक्षित मातृत्व शिविर आयोजित
बांका से जितेन्द्र की रिपोर्ट बांका, वरीय संवाददाता। बांका जिले के विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य

बांका से जितेन्द्र की रिपोर्ट बांका, वरीय संवाददाता। बांका जिले के विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) में बुधवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में बड़ी संख्या में गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई। डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की टीम ने महिलाओं का ब्लड प्रेशर, हीमोग्लोबिन, वजन सहित अन्य आवश्यक जांच की और आवश्यक दवाइयां भी दीं। साथ ही गर्भवती महिलाओं को संतुलित आहार, नियमित जांच और सुरक्षित प्रसव के बारे में जागरूक किया गया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना और मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करना है।
शिविर के दौरान कई महिलाओं का पंजीकरण भी किया गया। स्वास्थ्यकर्मियों ने बताया कि हर माह इस तरह के शिविर आयोजित कर गर्भवती महिलाओं को समय पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


