किशनगंज: आज जिले भर के स्वास्थ्य संस्थानों में होगा विशेष आयोजन

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

किशनगंज में मां और शिशु के स्वास्थ्य को सुधारने के लिए प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) की 10वीं वर्षगांठ 09 जून 2026 को मनाई जाएगी। इस अवसर पर सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष स्वास्थ्य जांच और महत्वपूर्ण परामर्श प्रदान किया जाएगा।

किशनगंज: आज जिले भर के स्वास्थ्य संस्थानों में होगा विशेष आयोजन

किशनगंज से शैलेश ओझा की रिपोर्ट मां और शिशु का स्वास्थ्य किसी भी समाज की प्रगति का सबसे महत्वपूर्ण आधार माना जाता है। गर्भावस्था के दौरान समय पर जांच, उचित पोषण, चिकित्सकीय परामर्श तथा जोखिमों की पहचान न केवल मातृ मृत्यु दर को कम करती है, बल्कि स्वस्थ नवजात के जन्म का मार्ग भी प्रशस्त करती है। इसी उद्देश्य को लेकर शुरू की गई प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) ने देशभर में पिछले दस वर्षों के दौरान लाखों गर्भवती महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण प्रसव पूर्व जांच सेवाओं से जोड़ने का कार्य किया है। अभियान के सफल 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 09 जून 2026 को किशनगंज जिले के सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार तथा राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार के निर्देशानुसार आयोजित होने वाले इस विशेष कार्यक्रम के दौरान जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तथा आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में गर्भवती महिलाओं की व्यापक स्वास्थ्य जांच की जाएगी। साथ ही उन्हें सुरक्षित मातृत्व, पोषण, एनीमिया नियंत्रण, संस्थागत प्रसव तथा नवजात शिशु देखभाल से संबंधित महत्वपूर्ण परामर्श भी प्रदान किया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।