Bhagalpur News: बांका: समरसता संकल्प अभियान के तहत कलश बंधन कार्यक्रम
Bhagalpur News: बांका में समरसता संकल्प अभियान 2026 के तहत कलश बंधन कार्यक्रम की तैयारियां शुरू हो गई हैं। बिहार राज्य बाल संरक्षण आयोग के सदस्य डॉ. सुग्रीव रविदास के शामिल होने की पुष्टि हुई है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सामाजिक समरसता और भाईचारे को बढ़ावा देना तथा स्थानीय लोगों से जुड़कर सामाजिक एकता पर जागरूकता फैलाना है।

Bhagalpur News: बांका से संतोष की रिपोर्ट समरसता संकल्प अभियान 2026 के तहत आयोजित होने वाले कलश बंधन कार्यक्रम को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। कार्यक्रम में बिहार राज्य बाल संरक्षण आयोग के सदस्य डॉ. सुग्रीव रविदास के शामिल होने की जानकारी दी गई है। कार्यक्रम को लेकर आयोजकों एवं स्थानीय कार्यकर्ताओं में उत्साह है। अभियान का उद्देश्य सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारा और समाज के विभिन्न वर्गों के बीच सहयोग की भावना को मजबूत करना बताया जा रहा है। कलश बंधन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है। आयोजन को सफल बनाने के लिए स्थानीय स्तर पर लोगों से संपर्क किया जा रहा है।
आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान सामाजिक एकता और समरसता को लेकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। डॉ. सुग्रीव रविदास के आगमन को लेकर भी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने में आयोजक जुटे हुए हैं।


