Bhagalpur News: जमुई: मां महायज्ञ एवं पार्थिव शिवलिंग रुद्राभिषेक की तैयारी को लेकर पुरानी बाजार में जुटेंगे ग्रामीण एवं झाझा नगर वासी
हिन्दुस्तान, भागलपुर
Bhagalpur News: झाझा में 11 से 13 अक्टूबर तक होने वाले मां महायज्ञ और रुद्राभिषेक महा अनुष्ठान की तैयारियां शुरू हो गई हैं। आयोजन की व्यवस्था पर चर्चा करने के लिए मंगलवार को पुरानी बाजार स्थित चैती दुर्गा मंदिर में बैठक होगी। इस बैठक में यज्ञ विशेषज्ञ महाराज पवन द्विवेदी यज्ञ संपन्नता की विधि बताएंगे।

Bhagalpur News: झाझा,निज संवाददाता आगामी 11 से 13 अक्टूबर तक गौशाला रोड के समीप उलाय नदी तट स्थित श्री शांति छठ घाट पर आयोजित होने वाले मां महायज्ञ एवं रुद्राभिषेक महा अनुष्ठान को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। आयोजन की सफलता व व्यवस्था संबंधी पहलुओं की विस्तृत समीक्षा हेतु मंगलवार के सायं पांच बजे स्थानीय पुरानी बाजार स्थित चैती दुर्गा मंदिर के प्रांगण में झाझावासियों की एक बैठक बुलाई गई है। बैठक में प्रयागराज के रुद्राभिषेक पंडित सह यज्ञ विशेषज्ञ महाराज पवन द्विवेदी के द्वारा विधि विधान पूर्वक यज्ञ संपन्नता की विधि बताई जाएगी।


