कटिहार : महाशिवरात्रि को लेकर तैयारी अंतिम चरण में
गोरखनाथ मंदिर में महाशिवरात्रि की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। मुख्य मंदिर और अन्य मंदिरों में रंग रोगन का कार्य अंतिम चरण में है। इस बार महाशिवरात्रि पर मेला आयोजित किया जाएगा। लाखों श्रद्धालु बाबा गोरखनाथ के शिवलिंग पर जलाभिषेक के लिए आएंगे। प्रशासन भी तैयारियों में जुटा हुआ है।

सालमारी, एक संवाददाता। मिनी बाबा धाम के नाम से प्रसिद्ध गोरखनाथ मंदिर में आगामी महाशिवरात्रि को लेकर तैयारी जोर शोर से की जा रही है। मुख्य शिव पार्वती मंदिर एवं अन्य मंदिरों में रंग रोगन का कार्य अंतिम चरण में है। मंदिर कमेटी के सचिव पिंटू यादव ने बताया कि इस बार महाशिवरात्रि के मौके मेले का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर मंदिर कमेटी के द्वारा इसकी तैयारी जोर शोर से की जा रही।ज्ञात हो कि महाशिवरात्रि के मौके पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु यहां बाबा गोरखनाथ के शिवलिंग पर जलाभिषेक कर बाबा गोरखनाथ से अपनी मनोकामना की पूर्ति के लिए मन्नत मांगते हैं।
नेपाल, भूटान, झारखंड, बंगाल, असम सहित देश के विभिन्न शहरों से लोग यहां आकर बाबा गोरखनाथ की पूजा अर्चना यहां वर्षों से पहुंच कर करते आ रहे हैं। दिन प्रतिदिन इस शिव पार्वती मंदिर की ख्याति बढ़ती जा रही है। इसलिए महाशिवरात्रि के मौके पर यहां काफी भीड़ होती है। बारसोई एसडीओ व इस मंदिर के पदेन अध्यक्ष राजू कुमार भी इसकी तैयारी को लेकर सोमवार को ही मंदिर कमेटी के साथ बैठ कर चुके हैं।इसको लेकर प्रशासन भी काफी मुस्तैज नजर आ रहा है। मंदिर कमेटी के सचिव पिंटू यादव, उपाध्यक्ष अक्षय सिंह,प्रदीप शर्मा, सनी यादव, पंचानन यादव, श्याम नाथ यादव, दिलीप सिंह,शोरभ यादव, पिंटू साह सहित मंदिर कमेटी के अन्य सदस्य इस आयोजन को सफल बनाने में जुटे हुए हैं। ज्ञात हो कि इस बार पन्द्रह फरवरी को महाशिवरात्रि का पर्व है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


