भागलपुर : बाजार में रंग-पेंट की खरीदारी बढ़ी
भागलपुर में दीपावली का त्योहार आने में केवल आठ दिन बचे हैं। लोग अपने घरों की सफाई और रंग रोगन में व्यस्त हैं। बाजार में रंग और पेंट की खरीदारी में तेजी आई है। आनंद चिकित्सालय रोड पर रंग के स्टॉकिस्ट...

भागलपुर । दीपावली का त्योहार अब आठ दिन शेष रह गया है। 18 अक्टूबर को धनतेरस, 19 अक्टूबर को यम दीवाली व 20 अक्टूबर को दीपावली का त्योहार धूमधाम से मनाया जाएगा। दीपावली से पहले तक लोग अपने घरों की सफाई व रंग रोगन के काम में व्यस्त है। इन दिनों बाजार में रंग व पेंट की खरीदारी बढ़ गई है। आनंद चिकित्सालय रोड स्थित रंग के स्टॉकिस्ट ने बताया कि दशहरा के बाद रंग अपने घरों का रंग रोगन शुरू कर देते हैं। इस समय लोग अपने घरों की दीवारें व दरवाजे व ग्रिल आदि को रंगने के लिए विभिन्न तरह के पेंट, पुट्टी व अन्य तरह के रंग खरीद रहे हैं।
वहीं खिड़कियों व दरवाजे पर परदे को बदल रहे हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




