Bhagalpur News: सेंट्रल मुहर्रम कमेटी के सदस्यों ने मेयर से की मुलाकात

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

Bhagalpur News: फोटो भागलपुर, वरीय संवाददाता। चेहल्लुम त्योहार की तैयारियों को लेकर सेंट्रल मुहर्रम कमेटी का एक

Bhagalpur News: सेंट्रल मुहर्रम कमेटी के सदस्यों ने मेयर से की मुलाकात

Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। चेहल्लुम त्योहार की तैयारियों को लेकर सेंट्रल मुहर्रम कमेटी का एक प्रतिनिधिमंडल मेयर डॉ. बसुंधरा लाल और डिप्टी मेयर डॉ. सलाहउद्दीन अहसन से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने त्योहार के महत्व और उससे जुड़ी व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की। कमेटी ने हर वर्ष की तरह इस बार भी सभी इमामबाड़ों, अखाड़ा मार्गों पर साफ-सफाई, ब्लीचिंग पाउडर के छिड़काव, समुचित लाइटिंग तथा टैंकरों के जरिए पेयजल आपूर्ति की मांग रखी। मेयर ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि नगर निगम द्वारा सभी तैयारिया़ समय पर पूरी की जाएंगी। प्रतिनिधिमंडल में कार्यकारी संयोजक महबूब आलम, सह संयोजक प्रो. एजाज अली रोज, मिंटू कलाकार, सैयद जियाउल हक, मो. इम्तियाज उल हक, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि सैफुल्लाह अंसारी और मो. सोनू सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsभागलपुरBhagalpur News: सेंट्रल मुहर्रम कमेटी के सदस्यों ने मेयर से की मुलाकात