पूर्णिया: दो दिवसीय संतमत-सत्संग की तैयारियां शुरू
जानकीनगर के चकमका बाजार में 18 और 19 मार्च को 31वें वार्षिक संतमत-सत्संग का आयोजन होगा। स्थानीय ग्रामीणों और समिति के सदस्यों ने पंडाल का निर्माण शुरू कर दिया है। कार्यक्रम में भजन-कीर्तन, प्रवचन और आध्यात्मिक चर्चा होगी, जिसमें देश-विदेश से साधु-संत और श्रद्धालु शामिल होंगे।

जानकीनगर, एक संवाददाता। जानकीनगर के चकमका बाजार में आयोजित होने वाले दो दिवसीय बिहार प्रांतीय संतमत-सत्संग के 31वें वार्षिक अधिवेशन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। आयोजन को सफल बनाने के लिए स्थानीय ग्रामीणों और संतमत-सत्संग समिति के सदस्यों द्वारा जोर-शोर से व्यवस्था की जा रही है।समिति के अध्यक्ष राकेश कुमार बबलू, उपाध्यक्ष मुन्ना यादव, दीपक यादव, उपेन्द्र नारायण सिंह, कोषाध्यक्ष रविन्द्र मंडल, स्वामी लालजी महाराज, मंत्री रघुनंदन पासवान एवं रंजन कुमार साह ने बताया कि आगामी 18 और 19 मार्च को चकमका बाजार में दो दिवसीय बिहार प्रांतीय संतमत-सत्संग का 31वां वार्षिक अधिवेशन आयोजित होगा। अधिवेशन को लेकर विशाल एवं आकर्षक पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था की जाएगी।
कार्यक्रम में संत शाही स्वामी जी महाराज के शिष्य स्वामी चतुरानंद जी महाराज सहित देश-विदेश से आने वाले साधु-संत और सत्संग प्रेमियों के पहुंचने की संभावना है। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि इस अधिवेशन में भजन-कीर्तन, प्रवचन और आध्यात्मिक चर्चा के माध्यम से लोगों को आध्यात्मिक मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


