लखीसराय: पंचायत चुनाव की तैयारी शुरू, सीटों का प्रारूप प्रकाशित

May 07, 2026 04:11 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

लखीसराय में आगामी पंचायत चुनाव की तैयारी तेज हो गई है। जिला पंचायती राज कार्यालय ने जनगणना के आधार पर 76 मुखिया, 76 सरपंच, 1067 वार्ड सदस्य, 9 पंचायत समिति सदस्य और 11 जिला परिषद सीटों का प्रारूप प्रकाशित किया है। 4 मई से 21 मई तक दावों एवं आपत्तियों की प्रक्रिया चलेगी।

लखीसराय: पंचायत चुनाव की तैयारी शुरू, सीटों का प्रारूप प्रकाशित

लखीसराय से अजय कुमार की रिपोर्ट लकीसराय। जिले में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारी तेज हो गई है। जिले में मुखिया, सरपंच, वार्ड सदस्य, पंच, पंचायत समिति सदस्य तथा जिला परिषद पदों के लिए चुनावी प्रक्रिया की शुरुआती कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जिला पंचायती राज कार्यालय द्वारा वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर पंचायत प्रतिनिधियों के पदों का प्रारूप प्रकाशित कर दिया गया है। जारी प्रारूप के अनुसार जिले में कुल 76 मुखिया पद, 76 सरपंच पद, 1067 वार्ड सदस्य एवं पंच पद, 9 पंचायत समिति सदस्य तथा 11 जिला परिषद सीटों का निर्धारण किया गया है।

प्रशासन की ओर से बताया गया कि 4 मई 2026 को प्रारूप का प्रकाशन किया गया है। इसके बाद अब संबंधित दावों एवं आपत्तियों को दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू होगी। जिला पंचायती राज पदाधिकारी पम्मी रानी ने जानकारी देते हुए बताया कि 9 मई से 21 मई 2026 तक कोई भी व्यक्ति प्रारूप को लेकर दावा या आपत्ति संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी कार्यालय में आवेदन देकर दर्ज करा सकता है। प्राप्त दावों और आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव को लेकर विभाग पूरी तरह सक्रिय हो चुका है और कार्यालय अब कार्य मोड में आ गया है। पंचायत स्तर पर आरक्षण, वार्ड निर्धारण तथा सीटों के अंतिम प्रकाशन की प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से पूरी की जाएगी। जिले में पंचायत चुनाव की सरगर्मी शुरू होते ही संभावित उम्मीदवारों की सक्रियता भी बढ़ने लगी है। गांवों में राजनीतिक चर्चाओं का दौर शुरू हो चुका है और लोग अपने-अपने क्षेत्र में समीकरण बैठाने में जुट गए हैं। प्रशासन का कहना है कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई जाएगी ताकि निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित हो सके।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।