पीरपैंती डिग्री कॉलेज अब सिमानपुर में चलेगा, एक से शुरू होगी पढ़ाई
By Newswrap
हिन्दुस्तान, भागलपुरभागलपुर में छह नए राजकीय डिग्री कॉलेजों के संचालन की तैयारी तेज हो गई है। पीरपैंती प्रखंड के कॉलेज का स्थान बदलकर सिमानपुर के मध्य विद्यालय में किया गया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कॉलेज प्राचार्यों और चयनित एजेंसियों के साथ बैठक की। सभी कॉलेज एक जुलाई से संचालन शुरू करेंगे।

भागलपुर, वरीय संवाददाता जिले के छह नए राजकीय डिग्री कॉलेजों के संचालन की तैयारी तेज हो गई है। इसी क्रम में पीरपैंती प्रखंड के राजकीय डिग्री कॉलेज का स्थान भी बदल दिया गया है। पहले यह कॉलेज राजकीय बुनियादी विद्यालय, पंचरुखी में खुलना था, लेकिन अब इसका संचालन मध्य विद्यालय, सिमानपुर में होगा। मंगलवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी राजकुमार शर्मा ने कॉलेज प्राचार्यों, विद्यालय प्रधानाध्यापकों और चयनित एजेंसियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि आवागमन की सुविधा और दूरी को देखते हुए स्थान परिवर्तन किया गया है। सभी छह कॉलेजों के लिए एजेंसी का चयन हो चुका है।
प्राचार्यों को शीघ्र वर्क ऑर्डर जारी कर आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। एक जुलाई से हर हाल में सभी कॉलेजों का संचालन शुरू हो जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


