Bhagalpur News: प्रेमचंद-शरत् चंद्र स्मृति प्रतियोगिता में सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने लिया भाग

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

Bhagalpur News: भागलपुर में प्रेमचंद-शरत् चंद्र स्मृति कमेटी ने रविवार को उर्दू गर्ल्स स्कूल में प्रतियोगिता का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुंशी प्रेमचंद और शरत् चंद्र की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर हुआ। प्रतियोगिता में कविता, गीत, भाषण, चित्रकला और प्रश्नोत्तरी सहित विभिन्न गतिविधियों में सैकड़ों छात्रों ने भाग लिया।

Bhagalpur News: प्रेमचंद-शरत् चंद्र स्मृति प्रतियोगिता में सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने लिया भाग

Bhagalpur News: भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। प्रेमचंद-शरत् चंद्र स्मृति कमेटी की ओर से रविवार को इंटर स्तरीय उर्दू गर्ल्स स्कूल में प्रेमचंद-शरत् चंद्र स्मृति प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुंशी प्रेमचंद और शरत् चंद्र की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम में पूर्व कुलपति प्रो. डॉ. फारूक अली, पूर्व छात्र कल्याण अध्यक्ष प्रो. डॉ. उपेंद्र साह, शिक्षाविद् राजीवकांत मिश्रा, कमेटी अध्यक्ष तापस घोष, उपाध्यक्ष प्रकाश चौधरी आदि उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में कविता पाठ, गीत, भाषण, चित्रकला, सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी और क्विज का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न निजी और सरकारी विद्यालयों के नर्सरी वर्ग से लेकर स्नातकोत्तर स्तर तक के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

प्रतियोगिता में अनिल कुमार, पुलकित कुमार मंडल, कौशल किशोर सिंह, डॉ. नवीन निकुंज, तरकांत ठाकुर, चंद्रशेखर मिश्रा, संजीव दुबे, संगीता दास, प्रशांत कुमार, अमन कुमार सिंह, डॉ. जयंत जलद और सुनील कुमार रंग सहित कई लोगों ने निर्णायक की भूमिका निभाई। वहीं रंगकर्मी कपिल देव रंग ने परीक्षा नियंत्रक का कार्यभार संभाला।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsभागलपुरBhagalpur News: प्रेमचंद-शरत् चंद्र स्मृति प्रतियोगिता में सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने लिया भाग