Bhagalpur News: मानसिक रूप से कमजोर उत्तर प्रदेश की रहने वाली गर्भवती युवती बरामद
Bhagalpur News: भागलपुर, प्रधान संवाददाता। उत्तर प्रदेश की रहने वाली गर्भवती युवती सबौर इलाके से बरामद

Bhagalpur News: भागलपुर, प्रधान संवाददाता। उत्तर प्रदेश की रहने वाली गर्भवती युवती सबौर इलाके से बरामद की गई है। 30 अगस्त को डायल 112 की टीम को लावारिस हालत में युवती मिली थी। सबौर थाना की पुलिस ने उसकी हालत को देखते हुए इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र भेजा। वहां जांच में उसके गर्भवती होने की बात सामने आई। वहां से उसे इलाज के लिए मायागंज रेफर किया गया। उसकी मानसिक स्थिति को देखते हुए उसे मानसिक स्वास्थ्य जांच के लिए कोईलवर मानसिक अस्पताल रेफर कर दिया गया। कोईलवर पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने युवती की मानसिक स्थिति की जांच की। जांच के बाद उसे वापस मायागंज अस्पताल भेज दिया है।
कोईलवर मानसिक अस्पताल के अधीक्षक ने पत्र में बताया कि अस्पताल में प्रसूति रोग विभाग की सुविधा उपलब्ध नहीं है। ऐसे में गर्भवती युवती को वहां भर्ती रखकर प्रसूति संबंधी इलाज नहीं किया जा सकता। युवती को सोमवार को दोबारा भागलपुर लाया गया। उसे मायागंज अस्पताल के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में भर्ती कराया गया है। उसके परिजनों का पता लगाया जा रहा है।


