Bhagalpur News: फिल्म अभिनेत्री ने अनाथालय पहुंचकर मनाया रक्षाबंधन
हिन्दुस्तान, भागलपुर
Bhagalpur News: नाथनगर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि रक्षाबंधन के पावन अवसर पर नाथनगर स्थित रामानंदी देवी हिन्दू अनाथालय

Bhagalpur News: नाथनगर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि रक्षाबंधन के पावन अवसर पर नाथनगर स्थित रामानंदी देवी हिन्दू अनाथालय में प्राची सेवा ट्रस्ट की ओर से विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान ट्रस्ट के संस्थापक सदस्यों और पदाधिकारियों ने अनाथालय में बच्चों के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से फिल्म अभिनेत्री और प्राची सेवा ट्रस्ट की सदस्य संचिता बसु शामिल हुईं। उन्होंने बच्चों की कलाई पर राखी बांधी और उनके साथ समय बिताया। इसके बाद बच्चों के साथ बैठकर भोजन भी किया और उनके साथ त्योहार की खुशियां साझा की। मौके पर अनाथालय के अध्यक्ष सजय उर्फ बंगटू झा, टिंकू कुमार, दीपराज भारती समेत ट्रस्ट के अध्यक्ष सुलेन्द्र यादव, सचिव वीणा कुमारी, कोषाध्यक्ष चंदन सिंह, जुली देवी, अश्वनी कुमार, मोना, नीतू आदि मौजूद थे।
ये भी पढ़ें:Araria News: आठ सौ कैदी भाईयों को बांधी राखी
ये भी पढ़ें:Chapra News: रक्षाबंधन समारोह का भव्य आयोजन


