ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार भागलपुरभ्रष्टाचार उन्मूलन के लिए निकली प्रभात फेरी

भ्रष्टाचार उन्मूलन के लिए निकली प्रभात फेरी

भागलपुर। बिहार क़ृषि विश्वविद्यालय सबौर में विजलेंस जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया जा रहा...

भ्रष्टाचार उन्मूलन के लिए निकली प्रभात फेरी
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,भागलपुरWed, 01 Nov 2023 01:15 AM
ऐप पर पढ़ें

भागलपुर। बिहार क़ृषि विश्वविद्यालय सबौर में विजलेंस जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है।31 अक्टूबर को प्रभात फेरी निकालकर लोगों को भ्रष्टाचार के प्रति सतर्क रहने के लिए जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय के विजिलेन्स सेल द्वारा किया जा रहा है। इस अवसर पर आज अहले सुबह अंगिकृत कस्तूरबा विद्यालय के छात्राओं सहित विश्वविद्यालय के अधिकारियों, कर्मियों और छात्रों ने प्रभातफेरी निकाली। हाथों मे स्लोगन लिखित तख्तियों के साथ छात्रों ने एक स्वर मे भ्रस्टाचार ख़त्म करने के लिए नारे लगाए। इस कार्यक्रम मे विश्वविद्यालय के सभी अधिष्ठाता, प्राचार्य एवं कर्मियों के अतिरिक्त पीआरओ डॉ. राजेश कुमार भी उपस्थित रहे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें