सोमवार और मंगलवार को कई इलाकों की बिजली रहेगी प्रभावित
Mar 08, 2026 10:37 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
नाथनगर फीडर के रखरखाव कार्य के कारण 9 और 10 मार्च को बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। बिजली लाइनों की मरम्मत के लिए सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक शटडाउन लिया जाएगा। प्रभावित इलाकों को जगदीशपुर ग्रिड से जोड़कर बिजली देने की कोशिश की जाएगी। उपभोक्ताओं से समय रहते जरूरी काम निपटाने की अपील की गई है।

सुल्तानगंज ग्रिड सब-स्टेशन से जुड़े नाथनगर फीडर के रखरखाव कार्य के कारण 9 और 10 मार्च को बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, बिजली लाइनों की मरम्मत और सुदृढ़ीकरण के लिए 9 मार्च (सोमवार) और 10 मार्च (मंगलवार) को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक शटडाउन लिया जाएगा। नाथनगर फीडर बंद रहने के दौरान प्रभावित इलाकों को जगदीशपुर ग्रिड से जोड़कर रोटेशन के आधार पर बिजली देने की कोशिश की जाएगी। बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे पानी भरने या अन्य बिजली से जुड़े जरूरी काम समय रहते निपटा लें।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


