बुधवार को पांच घंटे बिजली रहेगी बाधित

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

पतरघट में 3 जून को सुबह 09 बजे से दोपहर 2 बजे तक 33 केवी विद्युत लाइन में मेंटेनेंस और पेड़ कटिंग के कारण पांच घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उपभोक्ताओं से आवश्यक कार्य पहले से निपटाने और विभाग का सहयोग करने की अपील की गई है।

बुधवार को पांच घंटे बिजली रहेगी बाधित

पतरघट से पुलेन्द्र कुमार सिंह की रिपोर्ट विद्युत आपूर्ति प्रशाखा पतरघट अंतर्गत 33 केवी विद्युत लाइन में मेंटेनेंस एवं पेड़ कटिंग का कार्य किये जाने से बुधवार को पांच घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। कनीय विधुत अभियंता स्वराज आनंद विद्युत आपूर्ति प्रशाखा पतरघट ने बताया 3 जून को सुबह 09 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान उपभोक्ताओं से आवश्यक विद्युत कार्य पहले से निपटाने तथा विभाग का सहयोग करने की अपील किया है। कार्य पूर्ण होने के बाद विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। हालांकि मौसम अथवा तकनीकी परिस्थितियों के अनुसार समय में परिवर्तन संभव है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।