अररिया: आज रानीगंज में चार घंटे विद्युत आपूर्ति नहीं होगी
By Newswrap
हिन्दुस्तान, भागलपुरअररिया में विद्युत आपूर्ति में बाधा कार्य की वजह से होगी। 33केवी गुणवंती फीडर पर मेंटेनेंस कार्य के चलते सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली नहीं मिलेगी।

अररिया से फुलेन्द्र की रिपोर्ट अररिया। गुरुवार को 33केवी गुणवंती फीडर का मेंटेनेंस कार्य किया जाना है। इस कारण विद्युत शक्ति उपकेंद्र हांसा, गुणवंती एवं काला बलुआ से निकलने वाले सभी 11केवी फीडरों में सुबह आठ बजे से लेकर 12 बजे तक कुल 4 घंटे के लिए विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी रानीगंज के सहायक विद्युत अभियंता निशांत कुमार ने दी। उन्होंने उपभोक्ताओं से अनुरोध किया कि वे अपने दैनिक कार्य को समय पर कर लें।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


