Bhagalpur News: कहलगांव में बिजली व्यवस्था बदहाल, उपभोक्ता परेशान

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

Bhagalpur News: कहलगांव में बिजली आपूर्ति की स्थिति बेहद खराब है। शिवनारायणपुर फीडर-1, फीडर-2 और नंदलालपुर फीडर में बिजली बार-बार चली जा रही है, जिससे उपभोक्ताओं को गर्मी में रात बितानी पड़ रही है। पानी की आपूर्ति भी प्रभावित हुई है और बच्चों की पढ़ाई में रुकावट आ रही है। विभाग के रवैये से लोग नाराज हैं।

Bhagalpur News: कहलगांव में बिजली व्यवस्था बदहाल, उपभोक्ता परेशान

Bhagalpur News: कहलगांव, निज प्रतिनिधि। एनटीपीसी को लेकर ऊर्जा की नगरी कहलाने वाले कहलगांव में बिजली आपूर्ति की स्थिति बदतर बनी हुई है। शिवनारायणपुर फीडर-1, फीडर-2 और नंदलालपुर फीडर की स्थिति सबसे खराब बताई जा रही है। बिजली कब आएगी और कब जाएगी, इसका कोई निश्चित समय नहीं है। शनिवार की रात बिजली कुछ देर के अंतराल पर आती-जाती रही। घंटों बिजली गुल रहने से उपभोक्ताओं को उमस भरी गर्मी में रात जागकर बितानी पड़ी। बिजली नहीं रहने से जलापूर्ति भी प्रभावित हुई। रविवार को भी स्थिति में खास सुधार नहीं हुआ। शाम में करीब एक घंटे तक बिजली बाधित रही। इससे बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है।

उपभोक्ताओं का आरोप है कि बिजली बाधित रहने की सही जानकारी विभागीय अभियंता या पूछताछ केंद्र से नहीं मिलती। विभाग के रवैये से उपभोक्ताओं में रोष है। वहीं इस सन्दर्भ में कनीय अभियंता अनुराग कुमार ने बताया कि आंधी-पानी के बाद 24 घंटे के अंदर बिजली आपूर्ति सुचारू कर दी गई थी। स्थानीय फॉल्ट के कारण कभी-कभी आपूर्ति बाधित होती है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsभागलपुरBhagalpur News: कहलगांव में बिजली व्यवस्था बदहाल, उपभोक्ता परेशान