पूर्णिया: आज इन इलाकों में बिजली रहेगी बाधित

Apr 07, 2026 05:57 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

07 अप्रैल को जीएसटी ऑफिस के पास केबल लगाने के कारण मधुबनी पीएसएस से 11 केवी टाउन 1 और 11 केवी टाउन 3 फीडर सुबह 10 बजे से 1 बजे तक शटडाउन में रहेगा। रामबाग चौक पर 11 केवी रामबाग फीडर सुबह 10 बजे से 2 बजे तक बंद रहेगा। इससे कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित होगी।

पूर्णिया: आज इन इलाकों में बिजली रहेगी बाधित

पूर्णिया से धीरज कुमार झा की रिपोर्ट 07 अप्रैल को जीएसटी ऑफिस के पास केबल लगाने के कारण मधुबनी पी एस एस से 11 केवी टाउन 1 और 11 केवी टाउन 3 फीडर सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक तथा रामबाग चौक पर एलटी लाइन में अत्यावश्यक कार्य को लेकर 11 केवी रामबाग फीडर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक शटडाउन में रहेगा। जिससे कमिश्नरी ऑफिस, निगम चौक, कला भवन, बैंक कॉलोनी, थाना चौक, मजिस्ट्रेट कॉलोनी,हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, शास्त्री नगर, बड़ी मस्जिद मधुबनी के आसपास के क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक तथा रामबाग चौक, ड्राइवर टोला, प्रोफेसर कॉलोनी, राम रतन जी नगर,हॉप हॉस्पिटल के आसपास के क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।