
लखीसराय : 33 केवीए लाइन में आई खराबी से शहर में घंटों बाधित रही बिजली
लखीसराय के नया बाजार और पुरानी बाजार में बुधवार सुबह लगभग तीन घंटे तक बिजली बाधित रही। सुबह 9 बजे के बाद अचानक बिजली जाने से लोग पानी और दैनिक कार्यों के लिए परेशान हो गए। 33 केवीए फीडर लाइन में तकनीकी खराबी के कारण बिजली कट गई थी। बिजली विभाग ने समस्या का समाधान कर बिजली बहाल की।
लखीसराय, एक प्रतिनिधि। लखीसराय शहर के नया बाजार और पुरानी बाजार इलाके में बुधवार की सुबह करीब तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह 9 बजे के बाद अचानक बिजली गुल हो जाने से पूरे इलाके में पानी के लिए लोग परेशान हो गए। लोगों के दैनिक कार्य ठप पड़ गए। इस समय स्कूल जाने वाले बच्चों का और कार्यालय जाने वाले कर्मियों को जरूरी कार्य होता है। जानकारी के अनुसार, 33 केवीए फीडर लाइन में आई तकनीकी खराबी के कारण बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। शहर के दोनों प्रमुख बाजार क्षेत्रों में बिजली कटने से दुकानदारों, छात्रों और घरों में कामकाज करने वाले लोगों को दिक्कत हुई।
बिजली विभाग के कर्मी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे और फॉल्ट को ठीक करने में जुट गए। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद बिजली आपूर्ति को बहाल किया जा सका। विभागीय सूत्रों के अनुसार, 33 केवीए लाइन में अचानक फाल्ट आने के कारण तारों में तकनीकी गड़बड़ी हो गई थी। कार्यपालक अभियंता सुमित सौरव ने बताया कि फाल्ट की जानकारी मिलते ही विभाग के तकनीकी मिस्त्री और लाइनमैन को तत्काल मौके पर भेजा गया। उन्होंने कहा कि समस्या का शीघ्र समाधान किया गया है ताकि उपभोक्ताओं को अधिक देर तक परेशानी न हो। भविष्य में ऐसी स्थिति न बने, इसके लिए लाइन की नियमित जांच की जा रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




