Bhagalpur News: ओपीडी में एक घंटे तक गुल रही बिजली, मरीज परेशान

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

Bhagalpur News: मायागंज अस्पताल की ओपीडी में छाया रहा अंधेरा, डॉक्टरों को भी परेशानी भागलपुर, वरीय

Bhagalpur News: ओपीडी में एक घंटे तक गुल रही बिजली, मरीज परेशान

Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। मायागंज अस्पताल के ओपीडी में शुक्रवार सुबह वायरिंग में खराबी के कारण आधे हिस्से की बिजली एक घंटे से ज्यादा समय तक बाधित रही। बिजली गुल रहने से इलाज कराने पहुंचे मरीजों के अलावा डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई कमरों में अंधेरा छा जाने के कारण डॉक्टरों और कर्मचारियों ने मोबाइल के टॉर्च की रोशनी में मरीजों की जांच की और जरूरी कागजी कार्य पूरे किए। हेल्थ मैनेजर रौशन सिंह ने बताया कि एमसीबी में खराबी आने से कुछ समय के लिए समस्या उत्पन्न हुई थी। इसे तुरंत ठीक करा लिया गया।

उन्होंने कहा कि इलाज की प्रक्रिया पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। बता दें कि शुक्रवार को इलाज कराने के लिए ओपीडी में मरीजों व परिजनों की अच्छी खासी भीड़ उमड़ी। सुबह के समय बारिश होने के कारण मरीजों को अस्पताल तक पहुंचने में परेशानी हुई। कई समस्याओ के बीच मरीजों ने किसी तरह अपना इलाज कराया। अस्पताल के रजिस्ट्रेशन काउंटर, डॉक्टर चैंबर, दवा काउंटर, पैथोलॉजी जांच, एक्सरे, अल्ट्रासाउंड समेत अन्य तरह के जांच के लिए जगह-जगह मरीजों की कतार लगी हुई थी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsभागलपुरBhagalpur News: ओपीडी में एक घंटे तक गुल रही बिजली, मरीज परेशान