Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsPostal Camp Organized in Murli Ganj Connecting Villagers to Government Schemes
मधेपुरा : डाक चौपाल में ग्रामीणों को दी गई योजनाओं की जानकारी

मधेपुरा : डाक चौपाल में ग्रामीणों को दी गई योजनाओं की जानकारी

संक्षेप:

मुरलीगंज, निज प्रतिनिधि मुरलीगंज डाक अनुमंडल अंतर्गत भदौल शाखा डाकघर के बुधमा पंचायत सरकार

Jan 12, 2026 05:40 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

मुरलीगंज, निज प्रतिनिधि मुरलीगंज डाक अनुमंडल अंतर्गत भदौल शाखा डाकघर के बुधमा पंचायत सरकार भवन परिसर में रविवार को डाक चौपाल का आयोजन किया गया। डाक चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भागीदारी रही। मौके पर डाक चौपाल रथ भी उपलब्ध कराया गया था। जिसके माध्यम से ग्रामीणों को डाक विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं की विस्तृत जानकारी दिया गया। ग्रामीणों को बचत खाता, सुकन्या समृद्धि योजना, वरिष्ठ नागरिक बचत योजना, डाक जीवन बीमा, मनी ऑर्डर, स्पीड पोस्ट सहित अन्य सेवाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। डाक अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि डाक चौपाल का मुख्य उद्देश्य डाक विभाग की सुविधाओं को आम लोगों तक पहुंचाना है, खासकर उन लोगों तक जो किसी कारणवश डाकघर नहीं पहुंच पाते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने कहा कि डाक चौपाल के माध्यम से डाकघर स्वयं लोगों के द्वार तक पहुंचकर उन्हें योजनाओं से जोड़ने का कार्य कर रहा है। इसी क्रम में रविवार को बुधमा पंचायत में डाक चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डाक निरीक्षक सूरज लाल भारती, शिकायत निरीक्षक अजीत कुमार, शिकायत निरीक्षक संजीव कुमार, उप डाकपाल मणि भूषण श्रीवास्तव, डाक सहायक इंद्रदेव शंकर, आशीष कुमार, प्रशांत कुमार, सुधीर कुमार, शाखा डाकपाल मुरलीगंज कृपा शंकर कुमार, सुधांशु, सपना कुमारी, मीना देवी, विपिन कुमार, गम लाल यादव, कृष्णदेव कुमार, शैलेंद्र कुमार, धनंजय सिंह सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, मुखिया एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण डाक कर्मी मौजूद रहे।