Bhagalpur News: डीएवी में हर्षोल्लास के साथ मनाया रक्षाबंधन पर्व
हिन्दुस्तान, भागलपुर
Bhagalpur News: कहलगांव, निज प्रतिनिधि। डीएवी पब्लिक स्कूल, एनटीपीसी कहलगांव में रक्षाबंधन पर्व पर भावपूर्ण एवं देशभक्ति

Bhagalpur News: कहलगांव, निज प्रतिनिधि। डीएवी पब्लिक स्कूल, एनटीपीसी कहलगांव में रक्षाबंधन पर्व पर भावपूर्ण एवं देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें सीआईएसएफ के करीब 25-30 जवानों व अधिकारियों ने भाग लिया। विद्यालय के प्राचार्य शिवानंद मिश्र ने अतिथियों का स्वागत किया। छात्राओं ने सीआईएसएफ जवानों को तिलक लगाकर, आरती उतारकर और मिठाई खिलाकर राखी बांधी। जवानों ने छात्राओं को आशीर्वाद दिया। विद्यार्थियों ने समूहगान एवं एकल गीत प्रस्तुत किए। असिस्टेंट कमांडेंट कृष्णा मिंज, इंस्पेक्टर रवि प्रकाश, इंस्पेक्टर जूलियस इश्वरी और सब-इंस्पेक्टर अंकित ओंडवाल ने रक्षाबंधन के महत्व तथा देश की सुरक्षा में सीआईएसएफ की भूमिका पर प्रकाश डाला। प्राचार्य शिवानंद मिश्र ने कहा कि रक्षाबंधन प्रेम, विश्वास, सुरक्षा और कर्तव्य का प्रतीक है।


