सात वारंटी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
कहलगांव, निज प्रतिनिधि। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत विभिन्न गांवों में

कहलगांव, निज प्रतिनिधि। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत विभिन्न गांवों में छापेमारी कर सात एनबीडब्लू वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। कहलगांव थाना पुलिस ने श्यामपुर गांव में छापेमारी कर अमृत चंद राय, बिहारी राय एवं तारा देवी को गिरफ्तार किया। वहीं औरंगाबाद गांव में कार्रवाई करते हुए लालू यादव को गिरफ्तार किया गया। वहीं अंतिचक थाना पुलिस ने छापेमारी अभियान के दौरान दयालपुर गांव से मो. इदरीस एवं विवेक कुमार तथा नयनसुख नगर से संतोष कुमार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सभी आरोपितों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


